पाठ -2 तुलसीदास -
राम -लक्ष्मण -परशुराम -संवाद
कक्षा- 10 वी पाठ-2
प्रश्न उत्तर-प्रश्न-(1) परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने के लिए कौन कौन से तर्क दिए?
उत्तर :- परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने के लिए निम्नलिखित तर्क दिए :-
(1)लक्ष्मण ने कहा कि बचपन में हमने बहुत से धनुष तोड़ डाले थे लेकिन तब तो आपने हम पर ऐसा क्रोध नहीं किया |
(2) सभी धनुष एक जैसे ही है |
(3)श्री रामचंद्र जी ने तो इसे नवीन के धोखे से देखा था |
(4)यह धनुष तो छूते ही टूट गया इसमें रघुनाथ का कोई दोष नहीं है |
प्रश्न-( 2 )परशुराम के क्रोध करने पर राम और लक्ष्मण की जो प्रतिक्रियाएं हुई उनके आधार पर दोनों के स्वभाव की विशेषता अपने शब्दों में लिखिए |
उत्तर:- राम के स्वभाव की विशेषताएं- (1)विनम्र- राम अत्यंत विनम्र स्वभाव के थे, परशुराम के क्रोध करने पर करने पर भी उन्होंने स्वयं को उनका दास बताया|
(2)धैर्यवान- राम धैर्यवान है| लक्ष्मण पर परशुराम के क्रोध करने पर भी राम ने धैर्य रखा|
(3) मृदुभाषी- राम मृदुभाषी है लक्ष्मण और परशुराम के कटु वार्तालाप के बाद उन्होंने जल के समान शांत करने वाले वचन बोले|
(4) आज्ञा पालक- राम बड़ों की आज्ञा का पालन करते हैं |
लक्ष्मण के स्वभाव की विशेषताएं-
(1) तर्कशील- लक्ष्मण तर्कशील स्वभाव वाले हैं |परशुराम के साथ वार्तालाप में उन्होंने कई प्रकार के तर्क प्रस्तुत किए |
(2) बुद्धिमान- लक्ष्मण अत्यंत बुद्धिमान है|
(3) वाकपटु -लक्ष्मण वाकपटु है, वे परशुराम की हर बात का उत्तर चतुराई के साथ देते हैं|
(4) क्रोधी- लक्ष्मण क्रोधी स्वभाव के हैं परशुराम की बात सुनकर उन्हें बहुत जल्दी क्रोध आ जाता है|
प्रश्न-(3) लक्ष्मण और परशुराम के संवाद का जो अंश आपको सबसे अच्छा लगा उसे अपने शब्दों में संवाद शैली में लिखिए|
उत्तर:- लक्ष्मण:- बचपन में हमने बहुत सी धनुहिया तोड़ डाली परंतु आपने ऐसा क्रोध कभी नहीं किया इसी धनुष पर इतनी ममता क्यो?
परशुराम- अरे! राजपूत्र काल के वश में होकर भी तुझे बोलने का होश नहीं है सारे संसार में प्रसिद्ध शिवजी का धनुष तुझे धनुहिया दिखाई दे रही है
लक्ष्मण - हमारे जानने में तो सभी धनुष एक समान है यह तो छूते ही टूट गया| इसमें रघुनाथ जी का कोई दोष नहीं, आप बिना ही कारण इतना क्रोध कर रहे हैं|
परशुराम- अरे! दुष्ट तूने मेरा स्वभाव नहीं जाना है|
प्रश्न (4) परशुराम ने अपने विषय में सभा में क्या-क्या कहा, निम्न पद्यांश के आधार पर लिखिए|
' बाल ब्रह्मचारी अति कोही| बिस्वबिदित क्षत्रियकुल द्रोही||
भुजबल भूमि भूप बिनु कीन्ही| बिपुल बार महिदेवन्ह दीन्ही||
सहस्त्रबाहुभुज छेदनिहारा| परसु बिलोकु महीपकुमारा||
मातु-पितही जनि सोचबस करसि महीसकिसोर| गर्भन्ह के अर्भक दलन परसु मोर अति घोर||
उत्तर:- परशुराम ने अपने विषय में सभा में कहा कि मैं बाल ब्रह्मचारी और अत्यंत क्रोधी हूं| पूरे विश्व में क्षत्रिय वंश के शत्रु के रूप में प्रसिद्ध हूं |मैंने अपनी भुजाओं के बल से पृथ्वी को राजाओ से रहित करके उसे कई बार ब्राह्मणों को दान दे दिया| परशुराम ने लक्ष्मण से कहा कि मेरे इस फरसे को देखो, इसने सहस्त्रबाहु की भुजाओं को काट दिया था| तुम अपने माता -पिता को चिंता मग्न मत करो| मेरा फरसा बहुत भयानक है| यह गर्भ के बच्चों का भी नाश करने वाला है|
प्रश्न (5) लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या-क्या विशेषताएं बताइ?
उत्तर :- लक्ष्मण ने वीर योद्धा की निम्नलिखित विशेषताएं बताई-
(1) वीर योद्धा धैर्यशील होते हैं|
(2)वीर योद्धा क्षोभ रहित होते हैं|
(3)वीर योद्धा अपशब्द नहीं बोलते|
(4) वीर योद्धा अपने ही मुंह से अपनी प्रशंसा नहीं करते |
(5 )वीर योद्धा शत्रु को युद्ध में उपस्थित पाकर अपने प्रताप की डिंग नहीं मारते | (6)वीर योद्धा वीरता पूर्वक युद्ध लड़ते हैं|
प्रश्न (6) साहस और शक्ति के साथ विनम्रता हो तो बेहतर है| इस कथन पर अपने विचार लिखिए |
उत्तर:- साहस और शक्ति ऐसे गुण है जिसका सदुपयोग करके व्यक्ति महान बन सकता है लेकिन इनके दुरुपयोग से व्यक्ति घृणा का पात्र बन जाएगा| साहस और शक्ति के साथ यदि विनम्रता होती है तो इससे इन गुणों का सदुपयोग होता है| व्यक्ति सम्माननीय बनता है और समाज का भी भला होता है अतः साहस और शक्ति के साथ विनम्रता आवश्यक है|
प्रश्न (7 )भाव स्पष्ट कीजिए -
(क)बिहसि लखनु बोले मृदु बानी| अहो
मुनीसु महाभट मानी ||
पुनि पुनि मोहि देखाव कुठारू| चहत उड़ावन फूंकि पहारू||
उत्तर :- लक्ष्मण हंसकर कोमल वाणी में बोले- अहो! मुनिवर आप अपने आप को बड़ा भारी योद्धा समझते हैं| बार-बार मुझे कुल्हाड़ी दिखाते हैं| फूंक से पहाड़ उड़ाना चाहते हैं| लक्ष्मण के कहने का अर्थ है कि वह परशुराम से नहीं डरते |
(ख)इहां कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं| जे तरजनी देखि मरि जाहीं|| देखि कुठारू सरासन बाना| मैं कछु कहा सहित अभिमाना||
उत्तर :- लक्ष्मण कहते हैं यहां कोई कुम्हड़े की वतियां अर्थात छोटा फल नहीं है कि जो तर्जनी उंगली को देखते ही मर जाती है |कुठार व धनुष- बाण देखकर ही मैंने कुछ अभिमान सहित कहा है| यहा लक्ष्मण का भाव है कि वे परशुराम के फरसे व धनुष - बाण से नहीं डरते |उन्हें बालक ना समझा जाए ,वह वीर हैं|
(ग) गाधिसूनु कह हृदय हसि मुनिहि हरियरे सूझ |
अन्य खांड न ऊखमय अजहुँ न बूझ अबूझ||
उत्तर:- परशुराम ने जब कहा कि मैं लक्ष्मण को बिना मारे छोड़ रहा हूं, केवल तुम्हारे (विश्वामित्र )के प्रेम के कारण ,तब विश्वामित्र ने मन में ही हंस कर कहा- परशुराम को हरा ही हरा सुझ रहा है अर्थात वे श्री राम -लक्ष्मण को साधारण क्षत्रिय ही समझ रहे हैं |किंतु यह लोहे की बनी हुई खांड है, गन्ने की नहीं |मुनि अभी इनके प्रभाव को नहीं समझ पाए हैं| विश्वामित्र के कथन का भाव है कि परशुराम, लक्ष्मण को साधारण बालक ही समझ रहे हैं उनकी शक्ति और वीरता को नहीं जानते |
प्रश्न (8) पाठ के आधार पर तुलसी के भाषा सौंदर्य पर दस पंक्तियां लिखिए|
उत्तर:- (1) तुलसीदास जी की भाषा अवधी भाषा है |
(2) उनकी भाषा में सरलता, सरसता और प्रवाह है|
(3) दोहा व चौपाई छंद का प्रयोग किया गया है |
(4)उन्होंने अनुप्रास ,उपमा, रूपक आदि अलंकारों का यथोचित प्रयोग किया है| (5)उनकी भाषा भावों को व्यक्त करने में सर्वथा सार्थक है |
(6)उनकी भाषा में संगीतात्मकता है| (7)उनकी शैली अत्यंत रोचक है |
(8) प्रसंग के अनुसार उन्होंने व्यंग्यात्मक शैली का प्रयोग किया है|
(9) उनकी भाषा में लोकोक्ति व मुहावरों का सुंदर प्रयोग हुआ है |
(10) उनकी भाषा वीर रस पूर्ण है|
प्रश्न(9) इस पूरे प्रसंग में व्यंग का अनूठा सौंदर्य है |उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिए|
उत्तर:- राम -लक्ष्मण- परशुराम संवाद में व्यंग्य का अनूठा सौंदर्य है-
(1) प्रसंग के प्रारंभ में परशुराम के क्रोध करने पर राम स्वयं को उनका सेवक बताते हैं, तब परशुराम व्यंग्यात्मक रूप में कहते हैं शत्रुता का कार्य करने से सेवकाई नहीं होती|
" सेवकु सौ जो करे सेवकाई |
अरिकरनी करी करिअ लराई|
(2) लक्ष्मण परशुराम से व्यंग्य करते हुए कहते हैं कि ये एक छोटा सा फल नहीं है जो तर्जनी उंगली को देखते ही मर जाएगा|
इहांकुम्हड़बतियां कोउ नाहीं|
जे तरजनी देखि मरि जाहीं |
(3) लक्ष्मण परशुराम से कहते हैं कि आपका एक-एक वचन करोड़ों वज्रो के समान है |धनुष -बाण और फरसा तो आप व्यर्थ ही धारण करते हैं |
"कोटि कुलिस सम वचन तुम्हारा|
व्यर्थ धरहु धनु बान कुठारा|
प्रश्न (10) निम्नलिखित पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार पहचान कर लिखिए-
(1)बालकु बोलि बधाई नहि तोही|
उत्तर :-अनुप्रास अलंकार |
(2)कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा|
उत्तर :-उपमा अलंकार |
(3) तुम्ह तौ कालु हांक जनु लावा|
बार-बार मोहि लागि बोलावा|
उत्तर:- उत्प्रेक्षा अलंकार|
(4)लखन उतर आहुति सरिस भृगुवरकोपु कृसानु |
बढ़त देखि जल सम वचन बोले रघुकुलभानु ||
उत्तर :-उपमा अलंकार|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.